फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   power cut

पांच घंटे बंद रहा डाकखाना उपकेंद्र

Mon, 14 Feb 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
power cut
सुल्तानपुर। विधानसभा चुुनाव की गहमागहमी के बीच शहर के फोरलेन निर्माण के लिए बिजली शिफ्टिंग के कार्य में लगी फर्म ने भी तेजी ला दी है। चुनाव के दौरान बिजली की जरूरतों को नजरअंदाज कर फर्म की ओर से पेड़ों की कटान के लिए शटडाउन लिया जा रहा है। सोमवार को फर्म की ओर से वितरण खंड से पांच घंटे का शटडाउन डाकखाना उपकेंद्र पर लिया गया।
विज्ञापन

सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक शटडाउन लिए जाने से लोग परेशान हो गए। लगातार पांच घंटे के शटडाउन की वजह से लोग सुबह पानी आदि का कार्य पूरा नहीं कर सके थे। इसकी वजह से शहर की डाकखाना उपकेंद्र से जुड़ी करीब 50 हजार आबादी परेशान रही। बिजली कटौती से चुनावी कार्यक्रम भी प्रभावित रहा। निर्वाचन कार्य में भी दिक्कतें आईं। इस दौरान बाधमंडी समेत अन्य क्षेत्रों में पेड़ों की कटान व तार शिफ्टिंग का कार्य कराया गया। दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिल सकी। उपकेंद्र के अवर अभियंता धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि पेड़ कटान व शिफ्टिंग कार्य के लिए शटडाउन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed