फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   power cut

जिला अस्पताल में एक घंटे गुल रही बत्ती

Tue, 14 Sep 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
power cut
सुल्तानपुर। जिला अस्पताल में मंगलवार दोपहर जब मरीजों को ओपीडी में बैठकर चिकित्सक देख रहे थे। तभी अचानक बत्ती गुल हो गई। बत्ती जाने से चिकित्सक के साथ ही मरीज और उनके तीमारदार पसीने से तर-बतर नजर आए। एक घंटे तक बत्ती नहीं आई। इस बीच चिकित्सकों ने मरीजों को टॉर्च व मोबाइल की लाइट जलाकर देखा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंगलवार को कक्ष संख्या पांच में डॉ. एससी गुप्ता और डॉ. अवनीश की ड्यूटी लगी थी जबकि कक्ष संख्या 11 में डॉ. एमएल पटेल और कक्ष संख्या 12 में डॉ. मनीष यादव बैठे थे। आर्थो चिकित्सक डॉ. डीबी सिंह भी अपने ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे। दोपहर एक बजे जिला अस्पताल की बत्ती गुल हो गई। बत्ती जाने से ओपीडी में अंधेरा छा गया। चंद मिनट में इनवर्टर बैठ गया। इस बीच चिकित्सकों ने मरीजों की भीड़ को देखते हुए उन्हें टॉर्च व मोबाइल जलाकर देखना शुरू कर दिया। इसके बाद मरीजों को दवाएं भी लिखी। ओपीडी में बैठे चिकित्सकों ने बताया कि अस्पताल में जेनरेटर नहीं होने से यह दिक्कत होती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने बताया कि जिला अस्पताल में मात्र एक जेनरेटर डिजिटल एक्स-रे के लिए मौजूद है। उसी से बत्ती जाने पर कुछ कुछ समय के लिए टोचन करके ओपीडी में सप्लाई की जाती है। ओपीडी और वार्ड के लिए अलग से जेनरेटर के लिए पत्र लिखा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही जेनरेटर मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed