{"_id":"61e312b560a96501cb731e79","slug":"post-office-sultanpur-news-lko613632384","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र साढ़े तीन माह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र साढ़े तीन माह से बंद
विज्ञापन
सुल्तानपुर में बंद प्रधान डाकघर का पासपोर्ट सेवा केंद्र।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के प्रधान डाकघर में स्थापित डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर साढ़े तीन माह से ताला लटका है। पासपोर्ट केंद्र का मॉडम जलने से यहां का कामकाज ठप पड़ा है। विभाग ने चार जनवरी से पासपोर्ट केंद्र का संचालन करने घोषणा की थी। घोषणा के बाद 75 लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन भी किया। फिर भी पासपोर्ट केंद्र का संचालन अभी तक नहीं हो सका है। आवेदन करने वाले लोग अब डाकघर के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
सुल्तानपुर के पूर्व सांसद वरुण गांधी के प्रयास से सात मार्च 2018 से प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का संचालन शुरू किया गया था। उसके बाद यहां से ऑनलाइन पासपोर्ट के आवेदन भी होने लगे। पासपोर्ट केंद्र का संचालन शुरू होने से विदेश जाने वाले लोगों को काफी सुविधा हो गई थी। यहां रोज करीब 15 लोगों के आवेदन की व्यवस्था बनाई गई थी। पिछले वर्ष सितंबर महीने के अंत में अचानक पासपोर्ट सेवा केंद्र का मॉडम जल गया। मॉडम जलने से पासपोर्ट सेवा केंद्र का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इसके बाद पासपोर्ट विभाग की ओर से लगाए गए कर्मचारियों ने भी यहां आना बंद कर दिया।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर गत दिसंबर माह में चार जनवरी से पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू करने की घोषणा की गई थी। दावा किया गया था कि जल्द ही पासपोर्ट विभाग लखनऊ की ओर से मॉडम बनवाकर स्टाफ को पासपोर्ट सेवा केंद्र के संचालन के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद डाक विभाग की ओर से आवेदन जमा करने के लिए चार जनवरी से एक पोस्टल असिस्टेंट की ड्यूटी भी लगा दी गई। चार जनवरी से अब तक करीब 75 लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन जमा किया है। आवेदन करने वालों को अभी तक मौखिक आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
पासपोर्ट सेवा केंद्र पर अभी भी ताला लटका हुआ है। शुक्रवार को यहां आए कई आवेदकों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस संबंध में पोस्टल असिस्टेंट रामू रस्तोगी ने बताया कि पासपोर्ट विभाग के प्रदेश मुख्यालय पर इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है। वहां से आश्वस्त किया गया है जला हुआ मॉडम जल्द ही नोएडा से बनवाकर उसे सुल्तानपुर भेजवाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र का संचालन शुरू होगा।