{"_id":"5f774e8e8ebc3e9bf00e04fb","slug":"post-office-sultanpur-news-lko5431759107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से बंद पड़ा उप डाकघर भरखरे का कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से बंद पड़ा उप डाकघर भरखरे का कामकाज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। क्षेत्र के भरखरे उप डाकघर पर पिछले दो माह से सर्वर की समस्या से खाताधारकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उप डाकघर से जुड़े खाताधारक धन की जमा-निकासी समेत अन्य कार्य नहीं कर पा रहे हैं। खाताधारकों की शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी उदासीन बने हैं।
लंभुआ तहसील क्षेत्र के उप डाकघर भरखरे में पिछले दो माह से सर्वर की समस्या चल रही है। सर्वर सही नहीं होने से उप डाकघर के नेट से जुड़े एक भी काम नहीं हो पा रहे हैं। खाताधारकों की पासबुक इंट्री, धन की जमा-निकासी समेत अन्य विभागीय कार्य पूरी तरह से ठप हैं।
ऐसे में खाताधारकों को खाता संचालित करने में भी समस्या आ रही है। स्थानीय स्तर पर सभी व्यवस्था चौपट होने से खाताधारकों को जिला मुख्यालय तक की दूरी तय करनी पड़ रही है। खाताधारकों का आरोप है कि उप डाकघर रोज खुलता है लेकिन यहां पर खाते से जुड़े काम-काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रकरण की शिकायत डाक अधीक्षक से की है। पहले भी कई बार इस तरह की समस्या आ चुकी है। इस संबंध में डाक अधीक्षक सूबेदार सिंह ने बताया कि सर्वर की समस्या की सूचना मुख्यालय प्रेषित कर दी गई है। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।