{"_id":"69a9cafc69c51d074702879f","slug":"posing-as-mumbai-ats-officer-attempt-to-cyber-defraud-bjp-mlc-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-151454-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मुंबई एटीएस अधिकारी बन भाजपा एमएलसी से साइबर ठगी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मुंबई एटीएस अधिकारी बन भाजपा एमएलसी से साइबर ठगी की कोशिश
Thu, 05 Mar 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। साइबर ठगों ने मुंबई एटीएस अधिकारी बनकर भाजपा के एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर फंसाने की कोशिश की। हालांकि उनकी सतर्कता से ठगों की साजिश नाकाम हो गई। संदेह होने पर एमएलसी ने बातचीत के दौरान ही फोन काट दिया और सूचना पुलिस को दी।
सीताकुंड निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह भाजपा सुल्तानपुर-अमेठी क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हैं। उनके मुताबिक दो मार्च दोपहर करीब 12:22 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई एटीएस का अधिकारी बताया और बैंक खातों से जुड़ी जानकारी मांगने लगा। आरोप है कि ठग ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट करने की बात करते हुए कमरे के दरवाजे बंद कर अकेले में बात करने के लिए कहा। आरोपी ने कुछ पैसे की मांग की। एमएलसी को शक हुआ और उन्होंने तुरंत फोन काट दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी।
एमएलसी के अनुसार उनके परिचितों ने जब उस नंबर पर कॉल किया तो पता चला कि वह नंबर मध्य प्रदेश के सतना जिले की एक महिला के नाम पर पंजीकृत है। सीओ नगर सौरभ सामंत ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। डिजिटल अरेस्ट की घटना नहीं हुई है। साइबर ठग की पहचान कर प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अंजान कॉल से सचेत रहने की जरूरत
साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। कोई भी यदि व्हाट्सएप या इंटरनेट कॉल पर फोन करके संदिग्ध बातें करे तो तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दें। तत्काल कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)