फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ponds and ponds dry up, animals and birds in distress

Sultanpur News: तालाब और पोखरे सूखे, पशु पक्षी बेहाल

Wed, 07 May 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Ponds and ponds dry up, animals and birds in distress
जयसिंहपुर क्षेत्र में सूखा पड़ा तालाब।
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। गर्मी में जयसिंहपुर क्षेत्र में जल संकट ने गंभीर रूप ले लिया है। तालाब, पोखरे और नहरें पूरी तरह सूख चुकी हैं। इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी आवारा पशुओं को हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अमदेवा, महमूदपुर सेमरी, बाहरपुर, सराय जेहली, बिराइता, चोरमा, सिसौड़ा व कई ग्राम पंचायतों में स्थित तालाब और पोखरों में पानी नहीं है। इन गांवों के सभी प्रमुख जल स्रोत पूरी तरह सूख चुके हैं। चिलचिलाती धूप और गर्मी में इंसान के साथ ही पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल है। आबादी के बाहर ग्राम पंचायतों के तालाबों में पानी नहीं है। जंगली जानवर और आवारा पशु प्यास से परेशान होकर आबादी वाले इलाकों में पहुंच जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बद्री विशाल, राम बहादुर, उमेश कुमार, अजीत कुमार, गया प्रसाद, दिलीप निषाद और देव प्रकाश का कहना है कि पशुओं को पीने के पानी के लिए काफी दूर भटकना पड़ रहा है। अभी तो भीषण गर्मी की शुरुआत है। यह स्थिति और भयावह हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सूखे तालाबों में पानी भरवाए जाने की मांग की है। पशु-पक्षियों को राहत मिल सके। यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो हालात और ज्यादा बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूखे तालाबों में भरवाया जाएगा पानी
खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी ने बताया कि गर्मी की स्थिति को देखते हुए जल्द ही तालाबों में पानी भरवाने की कार्रवाई की जाएगी। ताकि निराश्रित पशु-पक्षियों को पानी के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed