फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Poltics

मुस्लिम समाज को वोट के रूप में किया इस्तेमाल:ओवैसी

Wed, 08 Sep 2021 08:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
Poltics
21.22. सुल्तानपुर के ओदरा बाईपास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्? - फोटो : SULTANPUR
भदैंया (सुल्तानपुर)। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बुधवार को ओदरा गांव में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी तक पर जमकर बरसे। उनके निशाने पर कांग्रेस, सपा और बसपा भी रही। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से हमारा समाज वोट के लिए ही इस्तेमाल किया जाता रहा है। सभी दलों ने हमारा उपयोग किया है। जिस जाति का नुमाइंदा नहीं होगा, उसकी किसी भी सरकार में नहीं सुनी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी के दो बार प्रधानमंत्री बनने का कारण अखिलेश यादव और मायावती हैं। आरएसएस के मोहन भागवत व पीएम मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इस्लाम धर्म बादशाहों से नहीं आया। ओवैसी ने तालिबान पर नरम रुख अख्तियार करते हुए कहा कि अफगानिस्तान में महिला उत्पीड़न नहीं बल्कि कानपुर में बेटियों के साथ हो रही बदसलूकी को देखिए। योगी पर तंज कसते हुए कहा कि गाय की राजनीति से उन्हें दूध और वोट का दोहरा लाभ मिल रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी में चुनाव हार गए लेकिन वायनाड में उन्हें जीत हासिल हुई। क्या ऐसा इसलिए नहीं हुआ कि वायनाड में 40 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं जहां से लड़ता हूं वहां भाजपा नहीं जीतती। आप अपना नुमाइंदा चुनिए और मजलिस में ताकत को मजबूत करिए। हम आपकी आवाज बनकर आपके हक की लड़ाई संसद से कानून तक लड़ेंगे। ओवैसी ने कहा कि वोट के बल पर अपने लोगों को जमीन और कुर्सी पर बैठाने की जुर्रत करिए। आप ताकतवर बन जाएंगे तो लोग आपके कदमों में गिड़गिड़ाऐंगे। करीब आधे घंटे के भाषण में ओवैसी ने कहा सभी पार्टियां हमारी कौम का वोट लेकर सरकार बनाती हैं और हमारी कौम के बच्चों को जेल में डाल कर सड़ाने का काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि वह मुस्लिमों को दूध देने वाली भैंस समझते हैं। उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा और कहा कि मीडिया मोदी की होकर रह गई है। सभा में बाहुबली अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने जेल से लिखा उनका पत्र पढ़ा। पत्र में अतीक अहमद ने मुस्लिमों की बदहाली के साथ ही असदुद्दीन ओवैसी को कौम का रहनुमा बताया है।
अव्यवस्था में टूट गया कोविड प्रोटोकाल
भदैंया। दोपहर दो बजे तय समय से करीब दो घंटे बाद ओवैसी कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो भीड़ का जोश उफान पर था। किसी को कोविड प्रोटोकाल का भय नहीं था। अपने नेता को देखने व सुनने को लोग टेंट के ऊपर एवं बल्लियों पर चढ़ के बैठे नजर आए। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचते मंच पर चढ़ने वालों में धक्का-मुक्की होने लगी। इस अव्यवस्था को कार्यक्रम स्थल पर मौजूद वालंटियर संभाल नहीं पाए और अंत में जिम्मेदारों ने मंच से माइक के सहारे सभा को व्यवस्थित करने की कोशिश की।

ओदरा में आने वाले दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष
आईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी गोमती नदी किनारे ओदरा में पहुंचने वाले दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष है। 14 साल पहले बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती भी यहां पर गोमती सेतु का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं। यह मुस्लिम इलाका है, जहां से लोग जनसभा कर मुस्लिम व दलित वोटों को साधने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed