फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   politician dead body thrown in farm

प्रसपा नेता की हत्या कर रेलवे लाइन के पास फेंका शव

Fri, 12 Jul 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
politician dead body thrown in farm
अमेठी। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित विराहिनपुर क्रॉसिंग के पास खेत में प्रसपा नेता का शव शुक्रवार सुबह पाया गया। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की शहर से सटी ग्राम पंचायत सरवनपुर मोहल्ला हरदेव नगर निवासी रोहित अग्रहरि (27) पुत्र रामलाल अग्रहरि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवा प्रदेश सचिव और अयोध्या मंडल प्रभारी मनोनीत किए गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह रोहित अग्रहरि का शव स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित विराहिनपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास खेत में मिला। स्थानीय लोगों ने खेत में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा। मृतक प्रसपा नेता के बड़े भाई क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल अग्रहरि की मानें तो रोहित बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे लखनऊ जाने के लिए घर पर बताकर निकला था।
उसके बाद कोई सूचना नहीं मिली। राहुल ने आशंका जताई है कि मेरे भाई रोहित की हत्याकर शव को लाकर खेत में फेंका गया है। राहुल ने बगैर नाम लिए तीन अलग अलग लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है।
स्थानीय लोगों की मानें तो रोहित घर से निकलने के बाद रेलवे स्टेशन परिसर के पूर्वी छोर स्थित निर्माणाधीन आवासीय भवन में कुछ साथियों के साथ करीब दो घंटे तक रहा।
वहां रोहित का मोजा एक कमरे में पड़ा मिला और जूता भवन के पीछे फेंका गया था। निर्माणाधीन भवन में कार्य करने वाले मजदूरों की मानें तो रोहित शाम को आया था।
वह कुछ लोगों के साथ बैठा था लेकिन मजदूरों ने उस कमरे की ओर नहीं जाने की बात कहते हुए मामले से अनभिज्ञता जताई है। रोहित निर्माणाधीन भवन के ठेकेदार राजन चौरसिया का करीबी मित्र भी था। ठेकेदार ने बताया कि कई दिनों से वह साइट पर नहीं आ रहा था।
अमेठी। मृतक रोहित के भाई राहुल की मानें तो तीन दिन पूर्व रोहित का एक व्यक्ति से लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिसकी जानकारी रोहित ने दी थी। हालांकि राहुल ने उस व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया था।

इसके अलावा दो तीन अन्य व्यक्तियों पर भी हत्या करने की आशंका जाहिर की है। रोहित प्रापर्टी डीलिंग का कार्य भी करता था। घटना के बाद पिता रामलाल, माता रामादेवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed