फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   political

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में पूर्व मंत्री पर केस

Sun, 16 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
political
सुल्तानपुर। चार दिन पूर्व चुनाव आयोग के रोक के बावजूद रैली करना पूर्व मंत्री एवं बसपा प्रत्याशी को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री समेत 25 लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोतिगरपुर क्षेत्र के ढेमा बाजार में 12 जनवरी को पूर्व मंत्री एवं बसपा नेता ओपी सिंह ने चुनाव आयोग की रोक के बावजूद चुनावी जनसभा किए थे। जनसभा का वीडियो वायरल पर पुलिस को जानकारी हुई। वीडियो के आधार पर उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने पूर्व मंत्री ओपी सिंह और उनके 20 से 25 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। थाना प्रभारी मोतिगरपुर राजकुमार वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed