{"_id":"59c6747e4f1c1b8f688b62d5","slug":"polio-symptoms","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो खुराक लेने के बाद भी मासूम में मिले पोलियो के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो खुराक लेने के बाद भी मासूम में मिले पोलियो के लक्षण
Amarujala Bureau
Updated Sat, 23 Sep 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
छह वर्ष पूर्व सामान्य डिलीवरी से पैदा हुए एक मासूम बच्चे में पोलियो के लक्षण पाए गए हैं। परिवारीजनों का दावा है कि वे बच्चे को नियमित पोलियो की खुराक पिलाते रहे हैं। बच्चे में पोलियो के लक्षण पाए जाने के बाद चिकित्सक ने उसका स्टूल जांच के लिए लखनऊ भेजा है। पोलियो का नया मरीज पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। सीएमओ ने बिना जांच रिपोर्ट आए कुछ कहने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
चांदा कोतवाली क्षेत्र के खरगीपुर गांव निवासी हरिओम निषाद की पत्नी रेखा (24) ने 19 मार्च 2011 को नार्मल डिलीवरी से बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद बच्चे का वजन भी साढ़े तीन किलोग्राम था। परिवारीजन प्रतापपुर कमैचा पर बच्चे का टीकाकरण भी करा रहे थे। मां-बाप ने बच्चे का नाम प्रिंस रखा है। प्रिंस को समय-समय पर पोलियो की खुराक भी परिवारीजन दिलाते थे।
विज्ञापन
हाल ही में प्रिंस के दोनों पैर टेढ़े होने लगे तो परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। सीएचसी प्रभारी डॉ. एएन राय बच्चे में पोलियो के लक्षण देकर दंग रह गए। सीएचसी प्रभारी ने बच्चेका स्टूल जांच के लिए लखनऊ भेजा है। सीएचसी प्रभारी की मानें तो प्रथम दृष्टया बच्चे में पोलियो का लक्षण पाया गया है। स्टूल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
जांच के बाद चलेगा पता: सीएमओ
सुल्तानपुर। सीएमओ डॉ. चंद्रभूषणनाथ त्रिपाठी ने ऐसी किसी जानकारी से अनभिज्ञता जताई। कहा कि वे सीएचसी प्रभारी से इस संबंध में जानकारी करेंगे। स्टूल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पोलियो के बारे में कुछ कहा जा सकता है।