{"_id":"6acfc4124a5dd65bcd0a6fec","slug":"police-unable-to-recover-mobile-phone-in-teacher-couple-murder-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-167306-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शिक्षक दंपती हत्याकांड में मोबाइल नहीं बरामद कर सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शिक्षक दंपती हत्याकांड में मोबाइल नहीं बरामद कर सकी पुलिस
Wed, 14 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शिक्षक दंपती की हत्या के मामले में जेल भेजे गए आरोपी चालक राकेश यादव की निशानदेही पर पुलिस घटना से जुड़ी मोबाइल बरामदगी नहीं कर सकी। सीजेएम कोर्ट ने बरामदगी के लिए विवेचक दीपेंद्र विक्रम सिंह की मांग पर आरोपी को 31 घंटे तक पुलिस कस्टडी रिमांड दी थी। आरोपी चालक को गत मंगलवार सुबह नौ बजे से बुधवार शाम चार बजे तक कुल 31 घंटे तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था।
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव में 28 सितंबर को शिक्षक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के पीछे आरोपियों के चोरी करते पकड़े जाने का मामला सामने आया था। जेल भेजे गए आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मिटाने की नीयत से शिक्षक दंपती की हत्या करने का आरोप है। कुम्हीं डड़िया निवासी आरोपी चालक राकेश यादव व सह आरोपी आशीष यादव को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।