फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police traced the killer through 21 mobile transactions

Sultanpur News: मोबाइल के 21 ट्रांजेक्शन से हत्यारे तक पहुंची पुलिस

Tue, 06 Oct 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 06 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Police traced the killer through 21 mobile transactions
सुल्तानपुर। कादीपुर के कुम्ही डड़िया में शिक्षक दंपती मुकेश सिंह और विनीता सिंह की हत्या के खुलासे में साइबर सेल की जांच अहम कड़ी बनी। हत्या के बाद विनीता के मोबाइल से किए गए 21 ऑनलाइन लेन-देन ने पुलिस को हत्यारोपी राकेश यादव तक पहुंचाने में मदद की। इनमें 12 ट्रांजेक्शन सफल रहे, जबकि नौ फेल हो गए। सफल लेन-देन में करीब दो हजार रुपये ही अलग-अलग खातों में भेजे जा सके।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दंपती की हत्या 28 सितंबर की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच होने की पुष्टि हुई। इसके बाद साइबर सेल ने दोनों के मोबाइल और बैंक खातों की जांच शुरू की। विनीता के खाते में हत्या वाले दिन करीब 6.20 लाख रुपये थे। हत्या के बाद रात 11 बजे से 2:20 बजे तक उनका मोबाइल ऑन रहा। इस दौरान आरोपी ने विद्यालय के स्टाफ समेत कुछ अन्य खातों में रुपये भेजने की कोशिश की।
विज्ञापन

करीब 10 हजार रुपये भेजने के प्रयास में लेन-देन फेल होने लगे तो आरोपी ने छोटी रकम ट्रांसफर की। इनमें 12 लेन-देन सफल हुए। रात 2:20 बजे मोबाइल बंद हो गया। मंगलवार सुबह करीब 5:20 बजे मोबाइल दोबारा कुछ देर ऑन हुआ। उस समय उसकी लोकेशन राकेश यादव के घर के आसपास मिली। इससे पुलिस का संदेह मजबूत हुआ। बाद में आरोपी ने मोबाइल कुएं में फेंक दिया, जो अब तक नहीं मिला है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि साइबर जांच के साथ वैज्ञानिक साक्ष्यों की भी अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed