{"_id":"5e8e069a8ebc3e78c10f1ceb","slug":"police-sent-quarantine-center-to-two-kashmiris-who-arrived-from-ballia-sultanpur-news-lko516965089","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया से पहुंचे दो कश्मीरियों को पुलिस ने भेजा क्वारंटीन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया से पहुंचे दो कश्मीरियों को पुलिस ने भेजा क्वारंटीन सेंटर
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जम्मू कश्मीर के दो लोगों को पुलिस ने बुधवार को फरीदीपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर में दाखिल कराया है। क्वारंटीन सेंटर भेजने से पहले दोनों की चिकित्सीय जांच की गई है। शुरुआती जांच में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले दो लोग कुछ दिन पहले बलिया पहुंचे थे।
देश में लॉकडाउन होने की वजह से दोनों फंस गए। मंगलवार को बलिया जिले की पुलिस ने दोनों को एक ट्रक पर बैठा दिया था। दोनों युवक ट्रक से शहर से सटे अमहट चौराहे के पास पहुंचे, जहां ट्रक चालक उन्हें उतारकर चला गया था। दोनों शहर में घूम रहे थे।
इसकी सूचना नगर कोतवाल ओमवीर सिंह चौहान को मिली। नगर कोतवाल ने दोनों से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों की जिला अस्पताल में जांच कराई। जांच के बाद दोनों को फरीदीपुर में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में दाखिल करा दिया गया है। दोनों 14 दिनों तक क्वारंटीन रहेंगे।