{"_id":"5f2ae7e28ebc3e3cce36e5b4","slug":"police-security-sultanpur-news-lko5338195149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, सील रहीं सीमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस, सील रहीं सीमाएं
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या में बुधवार को श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन और पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। अत्याधुनिक असलहों से लैस पुलिस जिले की सीमाओं पर बनाए गए चेक पोस्ट पर हर किसी की तलाशी लेती नजर आई। पुलिस को हाईअलर्ट पर रखा गया था। एसपी ने मातहतों के साथ रेलवे स्टेशन, रोडवेज समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों का जायजा लिया।
अयोध्या में बुधवार को श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे। इसे लेकर जिले में हाई अलर्ट घोषित था। अयोध्या से लगी जिले की सीमा पर कूरेभार, बल्दीराय, हलियापुर में बैरियर लगाया गया था। जमोली बॉर्डर, धनपतगंज, कूरेभार हलियापुर मोड़, बल्दीराय अंतर्गत देहली बाजार, बहुरावां, हलियापुर में आमघाट, गोसाईगंज में कटका बजार व कोतवाली नगर में टेढुई मोड़ के बैरियरों पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रास्ते से गुजरने वाले हर व्यक्ति की तलाशी लेने के साथ उनका नाम, पता और फोन नंबर नोट किया।
एसपी शिवहरी मीणा ने मातहतों के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डा समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन जांच की। इस दौरान सीएफओ संजय कुमार शर्मा, एसडीएम सदर रामजी लाल, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश चंद्र शुक्ला और डॉग स्क्वॉयड टीम मौजूद रही।