फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police recruitment exam will be held at 19 centers

Sultanpur News: 19 केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती परीक्षा

Sat, 17 Aug 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 17 Aug 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam will be held at 19 centers
सुल्तानपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में काला चश्मा पहनकर आने वालों को केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही गुटखा और चाबी लेकर आने वालों की नो-इंट्री होगी। परीक्षार्थी को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। निर्धारित समय के आधे घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर परिधि में पुुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन







उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आरक्षी नागरिक की परीक्षा आयोजित करा रहा है। यह परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में होनी है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक व दूसरी पाली में तीन से पांच बजे तक होगी। जिले में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पाली में 9140 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इसमें दो परीक्षा केंद्र 967 परीक्षार्थियों के, 16 केंद्र 480 और एक केंद्र 383 क्षमता के बनाए गए हैं।
विज्ञापन



एक कमरे में 24 अभ्यर्थियों पर दो कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। हर परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। भर्ती बोर्ड हर परीक्षा केंद्र पर खुद सीसीटीवी और डीवीआर लगवा रहा है, जिसका रिकाॅर्ड सुरक्षित रखा जाएगा। इसके अलावा हर कमरे में एक दीवार घड़ी लगवाई जा रही है। एसपी सोमेंन बर्मा ने बताया कि परीक्षा के एक दिन पहले ही स्थानीय पुलिस परीक्षा केंद्र को अपने हाथों में ले लेगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस निगरानी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एलआईयू जांच के बाद कक्ष निरीक्षकों की तैनाती
परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों को एलआईयू (स्थानीय अभिसूचना इकाई) जांच से गुजरना पड़ेगा। जिस स्कूल को सेंटर बनाया गया है, वहां कार्यरत 25 प्रतिशत शिक्षकों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा बाहर के शिक्षक कक्ष निरीक्षक के तौर पर तैनात होंगे।





इन वस्तुओं की होगी मनाही
परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह का पाठ्य पुस्तकें, कागज के टुकड़े, सामान्य घड़ी या स्मार्टवॉच, मोबाइल, आभूषण, पर्स, ज्योमेट्री पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी तरह का कैलकुलेटर, क्रेडिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर, डिजिटल पेन, चाभी, कैमरा, ब्लूटूथ, इयरफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, काला चश्मा, हैंडबैग, टोपी, खाने का सामान, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटखा लाने पर मनाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed