फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police recruitment exam today, police keeping a close eye on social media

Sultanpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा आज, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

Thu, 22 Aug 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 22 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam today, police keeping a close eye on social media
सुल्तानपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। पहले दिन 19 केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 17328 अभ्यर्थी परीक्षा देंगें। पुलिस भर्ती बोर्ड ने जिला प्रशासन को संदिग्ध परीक्षार्थियों की सूची भेज दी है, जिनका विधिवत सत्यापन करने के बाद ही परीक्षा कराने के लिए कहा गया है। इसके लिए सभी केंद्रों पर आधार ई-केवाईसी की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

संदिग्धों में ऐसे अभ्यर्थी शामिल हैं, जिन्होंने परीक्षा फार्म भरते समय आधार का उल्लेख नहीं किया है और बोर्ड के बार-बार निर्देश के बाद भी इन अभ्यर्थियों ने अपना आधार अपडेट नहीं कराया है। जिले में इनकी संख्या करीब दो हजार के आसपास है। इन अभ्यर्थियों की जांच परीक्षा केंद्र में घुसने से पहले और निकलने के बाद भी की जाएगी। इन अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से ढ़ाई घंटे पहले पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट जैसे अतिरिक्त पहचान पत्रों के साथ पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

केंद्रों पर उनका ईकेवाईसी सत्यापन किया जाएगा और परीक्षा के बाद भी उन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही इनका डेटा अलग से तैयार किया जाएगा। परीक्षा को सुचारू और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए जिले में दो नोडल अधिकारी एक जिला प्रशासन (एडीएम) स्तर और एक पुलिस (एडिशनल एसपी) स्तर का बनाया गया है। ये अधिकारी एसपी, एएसपी और डिप्टी एसपी रैंक के नियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ-साथ भर्ती बोर्ड के संपर्क में रहेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर रखने के लिए बनी टीमें
एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विशेष निगरानी की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग विशेषज्ञों की टीमें बनाई गई हैं। अगर कोई भी पुलिस भर्ती को लेकर फर्जी पोस्ट डालता है तो ये टीमें पहले मामले की जांच करेंगी और पुष्टि न होने पर पोस्ट डालने वाले को अरेस्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने 10 टेलीग्राम चैनलों पर चल रहे धोखाधड़ी गिरोहों की जानकारी भी दी है। इन समूहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों को इन ठगों से सावधान रहने के लिए वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए अलर्ट किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस ने भी अभ्यर्थियों से संवाद कर इन जालसाजों के चंगुल में न फंसने की चेतावनी जारी की है।
इनसेट
बंद रहेंगे कोचिंग संस्थान व पुस्तकालय
डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने पुलिस भर्ती परीक्षा के बाबत सभी कोचिंग संस्थानों व पुस्तकालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है। भर्ती तिथि 23, 24, 25, 30 व 31 को किसी भी कोचिंग व लाइब्रेरी संचालन पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इनसेट
केंद्र प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश
परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम समेत अन्य अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें सभी अधिकारियों को उनके कार्य और उत्तरदायित्व को समझाया गया। केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना पूरी तरह जांच पड़ताल के परीक्षार्थी को केंद्र के अंदर न ले जाएं। थोड़ा भी संदेह होने पर कंट्रोल रूम के साथ ही बोर्ड को सीधा जानकारी भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed