{"_id":"5d4b071c8ebc3e6cd710ea86","slug":"police-recovered-the-kidnapped-bullion-businessman-sultanpur-news-lko475210828","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत सराफा व्यवसायी को पुलिस ने किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत सराफा व्यवसायी को पुलिस ने किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिनदहाड़े बदमाशों ने सराफा व्यवसायी का अपहरण कर लिया। व्यवसायी के भाई से देर शाम अपहरणकर्ताओं ने 20 हजार रुपये की फिरौती की मांग की। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने जाल बिछाकर अपहृत व्यवसायी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल छुड़ाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा चौराहे पर इंद्रदेव सोनी निवासी दामोदरपुर की सराफा दुकान है। मंगलवार की सुबह छह बजे के लगभग इंद्रदेव सोनी दुकान खोलकर बैठे थे।
तभी दो तीन युवक वहां बाइक से पहुंचे और इंद्रदेव सोनी को धमकी देते हुए उसे अगवा कर लिया। मंगलवार की शाम करीब छह बजे इंद्रदेव सोनी के भाई शिवदेव सोनी के फोन पर एक कॉल आई।
विज्ञापन
कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि तुम्हारा भाई मेरे कब्जे में है उसे जिंदा चाहते हो तो 20 हजार रुपये लेकर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अकोढ़ी चौराहे पर पहुंचो।
शिवदेव सोनी ने यह जानकारी जयसिंहपुर कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय को दी। व्यवसायी के अपहरण व फिरौती की मांग सुनकर कोतवाल सन्न रह गए। कोतवाल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सिविल ड्रेस में शिवदेव के साथ बाइक से अकोढ़ी चौराहे पहुंच गए।
अकोढ़ी चौराहे पर पहुंचने के बाद शिवदेव को गोसाईगंज थाना क्षेत्र के लखइचा गांव बुलाया गया। शिवदेव लखइचा गांव पहुंचा, जहां उसे एक युवक के घर में ले जाया गया। इस दौरान शिवदेव और कोतवाल का दूर से पीछा कर रहे सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों ने घर को घेर लिया।
पुलिस कर्मियों ने घर से अपहृत इंद्रदेव सोनी को बरामद कर लिया। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि अन्य तीन लोग फरार हो गए। अपहरणकर्ताओं के चुंगल से छूटे इंद्रदेव सोनी ने बताया कि उसकी बहुत पिटाई की गई है।
कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि व्यवसायी के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने व्यवसायी को बरामद कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा किया जाएगा।