Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police is the enemy of criminals, but a true friend of the common man.

Sultanpur News: पुलिस अपराधियों की दुश्मन, आमजन की सच्ची दोस्त

Sun, 28 Sep 2025 05:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 28 Sep 2025 05:35 AM IST
विज्ञापन
Police is the enemy of criminals, but a true friend of the common man.
गौरीगंज ​स्थित महिला थाना में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में पोस्
अमेठी सिटी। पुलिस को आम नागरिकों का मित्र मानना चाहिए। इसी सोच को मजबूत करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को महिला थाना परिसर में दोस्त पुलिस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पुलिस अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 55 छात्राओं को पुलिस की भूमिका समझाई और भरोसा दिलाया कि पुलिस अपराधियों की दुश्मन है, लेकिन आमजन की सच्ची दोस्त है।
विज्ञापन



महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ने छात्राओं से कहा कि संकट की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अपराधियों पर कार्रवाई करना पुलिस का दायित्व है। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध से सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि अपराधी अक्सर महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाते हैं, इसलिए किसी संदिग्ध लिंक या कॉल आने पर सावधानी बरतें। कार्यक्रम में छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली नजदीक से दिखाई गई।
विज्ञापन



आरक्षी पूनम यादव ने हेल्प डेस्क की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने बताया कि पीड़ित अपनी शिकायत दर्ज कराता है, उसके बाद दूसरे पक्ष को बुलाकर समझौते का प्रयास किया जाता है। सहमति नहीं बनती तो रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू होती है। आरक्षी रोशनी मिश्रा ने छात्राओं को सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) कक्ष दिखाया, जहां एफआईआर दर्ज होती है और फिर विवेचक मामले की जांच करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्राओं ने मालखाना और थाना प्रभारी का कक्ष भी देखा। आरक्षी आकांक्षा ने छात्राओं को डायल-112 और अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा या परेशानी की स्थिति में तत्काल 112 पर कॉल करें, पुलिस तुरंत मदद पहुंचाएगी। इस मौके पर शिक्षिका निरिका यादव, सुधा राव, संध्या सिंह और सुनीता भी मौजूद रहीं। छात्रा साक्षी ने बताया कि नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस तुरंत पहुंची थी। छात्रा नंदनी ने कहा कि तेज आवाज में गाने बजाने की सूचना देने पर भी डायल-112 से तुरंत मदद मिली।



एक दिन की थानेदार बनी रिंकी
धनीजलालनपुर की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा रिंकी को एक दिन का थानेदार बनाया गया। रिंकी ने जनसुनवाई में आई सुनीता की पीड़ा सुनी और उनकी समस्या के समाधान के लिए आरक्षी को जिम्मेदारी सौंपी। रिंकी ने कहा कि यह अनुभव जीवन का यादगार क्षण है। यहां जो बातें सीखी हैं, वह विपदा की स्थिति में काम आएंगी।




छात्राओं ने पूछे सवाल
वर्षा उपाध्याय ने पूछा कि एफआईआर क्या होती है और कैसे दर्ज की जाती है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम सूचना रिपोर्ट में शिकायतकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, अपराध का विवरण और आरोपी की जानकारी दर्ज की जाती है। सान्या ने पूछा कि डिजिटल अरेस्ट क्या होता है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई प्रक्रिया नहीं है। यह केवल साइबर ठगी का तरीका है, जिसमें कॉल करने वाले खुद को पुलिस, सीबीआई या आरबीआई का अधिकारी बताकर धमकाते हैं और कुछ ही देर में ऑनलाइन दूसरे खातों में धनराशि ट्रांसफर करा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed