फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   police arrested turtle smuggler with 19 living turtles

पुलिस ने छापा मारकर 19 कछुओं के साथ तस्कर को दबोचा

Sun, 10 Jan 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
police arrested turtle smuggler with 19 living turtles
सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को 19 जिंदा कछुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने बरामद कछुओं को गोमती नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार को सूचना मिली कि एक कछुआ तस्कर क्षेत्र के विक्रमपुर पुलिया के पास पहुंचा है। उसके पास बड़ी संख्या में कछुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने विक्रमपुर पुलिया के पास छापा मारकर एक युवक को भरी हुई बोरी के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

बोरी खोलने पर उसके अंदर 19 जिंदा कछुआ मिले। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान बब्लू मुसहरा निवासी दुगौला कलां थाना बदलापुर जिला जौनपुर के रूप में की गई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बरामद कछुओं को गोमती नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed