फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police arrested three criminals during encounter in Sultanpur one injured after being shot in right leg

Sultanpur News: मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, दाहिने पैर में गोली लगने से एक घायल

Sat, 10 May 2025 12:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 May 2025 12:46 PM IST
सार

सुल्तानपुर में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश किशोर के अपहरण के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। 

विज्ञापन
Police arrested three criminals during encounter in Sultanpur one injured after being shot in right leg
मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार रात करीब 2 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। इस दौरान पुलिस घायल सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश किशोर के अपहरण के मामले में फरार चल रहा था। 

विज्ञापन


मामला अखंड नगर थाना क्षेत्र के चंदीपुर कुंदा भैरोपुर गांव का है। गांव निवासी श्रीराम यादव ने बीती 30 मार्च को केस दर्ज कराया था। इसमें कहा कि वह परिवार के साथ रात को घर में सो रहे थे। इसी समय चार पहिया वाहन से सात-आठ नकाबपोश उनके घर पहुंचे। बदमाशों ने उन्हें रस्सी से बांध दिया। इसके बाद बेटे शिवम (15) को लेकर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हुए। 

विज्ञापन

रंजिश में बेटे को अगवा करने का आरोप

ग्रामीणों ने डायल 112 पर फोन करके सूचित किया। गांव पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। लेकिन, बदमाशों का सुराग नहीं लगा। श्रीराम यादव ने गांव के लाल बहादुर निषाद पर पुत्र को अगवा करने का आरोप लगाया। श्रीराम के मुताबिक, आरोपी से उनका लेन-देन का विवाद चल रहा है। रंजिश में बेटे को अगवा कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- गर्मी में रामलला के लिए विशेष भोग: अर्पित किया जा रहा मधुपर्क...दही, लस्सी व फलों का जूस; गर्भगृह में लगे कूलर

एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कुछ घंटे में ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था। इस क्रम में पुलिस की विवेचना में पांच नाम सामने आए। इसमें एक माह पूर्व पहली गिरफ्तारी में कादीपुर के पलियागोलपुर निवासी रजनीश उर्फ कल्लू निषाद की हुई। उसे राहुल नगर से मुड़िलाडीह रोड से पकड़ा गया था। 

मुठभेड़ में बदमाश अंगद यादव को गिरफ्तार किया गया

करीब 20 दिन पूर्व विपिन यादव उर्फ पांडेय, अंकुर यादव और आशीष यादव उर्फ कल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके पास से अपहरण में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार, अपहृत बालक का आईफोन 13 प्रो मैक्स और बार कोड बनाने में इस्तेमाल किया गया सैमसंग A05 मोबाइल बरामद किया गया था। बीती रात मुठभेड़ में बदमाश अंगद यादव को गिरफ्तार किया गया है। 

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि अंगद अपने साथियों के साथ रायपुर से भिलारा की ओर जा रहा है। रास्ते में सजनपुर गांव में पुलिस ने इसकी घेराबंदी की। घेराबंदी करने पर इसने और दो अन्य साथियों ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त अंगद यादव के पैर में गोली लगी है। इसके साथ अन्य दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed