फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   police action

हेलमेट को लेकर नहीं चलेगी बहानेबाजी

Tue, 23 Feb 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
police action
सुल्तानपुर। सड़क सुरक्षा के प्रति बार-बार लोगों को समझाने के बावजूद बिना हेलमेट पहने लोग सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। सोमवार को आखिरी बार लोगों को संदेश देने के लिए एसपी मातहतों के साथ खुद हेलमेट लगाकर सड़क पर उतरे और लोगों को जागरूक किया। एसपी ने स्पष्ट कर दिया है कि मंगलवार से बिना हेलमेट के बाइक चलाते मिलने पर पुलिस एक हजार रुपये जुर्माना वसूल करेगी। हेलमेट को लेकर अब कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद चतुर्वेदी सोमवार को पुलिस कार्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव के साथ पुलिस कर्मियों की बाइक पर हेलमेट पहनकर शहर में लोगों को जागरूक करने के लिए निकल पड़े। इस दौरान सभी पुलिस कर्मियों ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक रैली को यातायात प्रभारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली के दौरान पुलिस कर्मियों के हाथों में तख्तियों पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, आप की सुरक्षा दायित्व हमारा जैसे स्लोगन लिखे थे। एसपी ने कहा कि मंगलवार से बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर कोई बहाना नहीं चलेगा। बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर एक हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed