{"_id":"6478e514123ee6aadc0a56e4","slug":"poles-and-wires-broken-in-the-storm-were-not-changed-even-after-three-days-sultanpur-news-c-13-1-267920-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीन दिन बाद भी नहीं बदले गए आंधी में टूटे पोल व तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीन दिन बाद भी नहीं बदले गए आंधी में टूटे पोल व तार
Fri, 02 Jun 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
-25 गांवों की 20 हजार आबादी प्रभावित
कूरेभार/मोतिगरपुर। (सुल्तानपुर) 29 मई को आई आंधी व बारिश में टूटे पोल, तार व क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदले जा सके हैं। इसकी वजह से करीब 25 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। विद्युत वितरण खंड ने सत्यापन के बाद अपनी रिपोर्ट भेज दी है।
आंधी से फरीदीपुर, भटमई व दियरा विद्युत उपकेंद्र से पहाड़पुर फीडर डी बिजली आपूर्ति व्यवस्था तहस-नहस हो गई थी। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र में करीब 100 विद्युत पोल गिर गए थे। कुछ ट्रांसफार्मर व तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। क्षतिग्रस्त पोल, तार व ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार तक नहीं बदले जा सके हैं। इसकी वजह से करीब 25 गांवों की 20 हजार आबादी की बिजली व्यवस्था बाधित चल रही है। प्रभावित गांवों के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कूरेभार क्षेत्र के कसमऊ, कटघरा, शेषपुरा व नेवढि़या गांव में करीब आठ पोल एचटी लाइन के टूटे हैं और दो ट्रांसफार्मर गिर गए हैं। आपूर्ति नहीं मिलने से धान की नर्सरी डालने के लिए किसान परेशान हैं। लोगों को भीषण उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जेई कैलाश नाथ सिंह यादव ने बताया कि आंधी के दौरान गिरे खंभों का इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।