Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   poet punya tithi

पुण्यतिथि पर याद किए गए कवि त्रिलोचन शास्त्री

Wed, 09 Dec 2020 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
poet punya tithi
कादीपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के कटघरा पट्टी स्थित त्रिलोचन शास्त्री इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को कवि त्रिलोचन शास्त्री की तेरहवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

त्रिलोचन शास्त्री इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को कवि त्रिलोचन शास्त्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कॉलेज प्रबंधक एसपी सिंह ने त्रिलोचन शास्त्री की कविताओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्रिलोचन शास्त्री की कविताएं गांव, किसान व गरीबों के प्रति समर्पित रहीं। प्रधानाचार्य एनबी सिंह ने त्रिलोचन शास्त्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि त्रिलोचन ने भाषा व विषयवस्तु में अपनी अलग छाप छोड़ी। उनकी रचनाएं काफी लोकप्रिय रहीं। त्रिलोचन जी का कहना था कि भाषा में जितने प्रयोग होंगे, वह उतनी ही समृद्ध होगी। शास्त्री ने हमेशा ही नवसृजन को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम को राममूर्ति यादव, राम यश उपाध्याय, अरुण प्रकाश सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed