Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pneumonia is attacking the lungs without causing a cough or fever

Sultanpur News: खांसी-बुखार के बिना फेफड़ों पर हमला कर रहा निमोनिया

Wed, 25 Nov 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 25 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Pneumonia is attacking the lungs without causing a cough or fever
मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आए मरीज व साथ में खड़े तीमारदार। संवाद
सुल्तानपुर। खांसी और बुखार नहीं, फिर भी बच्चों के फेफड़ों में संक्रमण फैल रहा है। सर्दी के मौसम में बच्चे साइलेंट निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। शुरुआती लक्षण स्पष्ट नहीं होने से अभिभावक बीमारी को पहचान नहीं पा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की बाल रोग ओपीडी में रोजाना ऐसे एक-दो मामले पहुंच रहे हैं। देरी से इलाज शुरू होने पर बच्चों की सांस तेज चलने और ऑक्सीजन का स्तर गिरने की समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन

शिवगढ़ की अनीता बुधवार को अपने दो वर्षीय बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने पर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचीं। जांच में निमोनिया की पुष्टि हुई। वहीं, भंडरा की शिवलली ने बताया कि उनका डेढ़ वर्षीय भतीजा आयुष दूध कम पी रहा था। जांच कराने पर निमोनिया के लक्षण मिले। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम करन के मुताबिक, साइलेंट निमोनिया में शुरुआत में तेज बुखार और लगातार खांसी होना जरूरी नहीं है। बच्चा दूध कम पीने लगता है, सुस्ती दिखाता है और उसकी सांस की गति बढ़ जाती है। अभिभावक इन लक्षणों को ठंड या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। निमोनिया में फेफड़ों की वायु थैलियों में तरल और मवाद भरने से शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। समय पर इलाज न मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
- सांस तेज चलना या पसलियों का अंदर धंसना।
- दूध पीने में कमी या पूरी तरह मना करना।
- असामान्य सुस्ती, चिड़चिड़ापन या लगातार रोना।
- सांस लेते समय नथुने फूलना।
- होंठ या नाखून नीले पड़ना।
दो साल से कम उम्र के बच्चों को अधिक खतरा
महिला अस्पताल के सीएमएस व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके यादव के अनुसार, पांच साल से कम, खासकर दो साल से कम उम्र के बच्चों में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। समय से पहले जन्मे, कम वजन वाले और अधूरे टीकाकरण वाले बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
बचाव के उपाय
- छह माह तक केवल मां का दूध पिलाएं और पीसीवी समेत सभी टीके समय पर लगवाएं।
- घर में चूल्हे और अंगीठी का धुआं न फैलने दें।
- कमरे में हवा आने-जाने की पर्याप्त व्यवस्था रखें।
- बच्चे को ठंड और भीड़भाड़ से बचाएं।
- सांस तेज चलने या दूध पीना छोड़ने पर तत्काल अस्पताल ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed