फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   PM takes ceasefire decision under US pressure: Sanjay Singh

अमेरिका के दबाव में प्रधानमंत्री ने लिया सीजफायर का फैसला : संजय सिंह

Wed, 04 Jun 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 04 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
PM takes ceasefire decision under US pressure: Sanjay Singh
सुल्तानपुर में मीडिया को संबो​धित करते आप सांसद संजय सिंह।  
सुल्तानपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। कहा कि अमेरिका के दबाव में प्रधानमंत्री ने सीजफायर का फैसला लिया। प्रधानमंत्री को अब स्पष्ट कर देना चाहिए कि सीजफायर की घोषणा क्यों की गई। उन्होंने संसद सत्र बुलाने की मांग की।
विज्ञापन

संजय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री ने खुद कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा। उन आतंकवादियों को अभी तक नहीं मारा गया, जिन्होंने पहलगाम में हमारी बहनों के सिंदूर उजाड़े थे। आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति पहले ट्वीट करते हैं और बाद में भारत उसकी पुष्टि करता है। ट्रंप व्यापार बंद करने की धमकी देकर लड़ाई रुकवाने की बात कर रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने इसका जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

उन्होंने संसद सत्र बुलाने के संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है। आप सांसद ने स्पष्ट किया कि इंडिया ब्लॉक का गठन केवल लोकसभा चुनाव के लिए किया गया था। इस वजह से गठबंधन को 240 सीटें मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed