फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Players showed their strength in volleyball

Sultanpur News: वॉलीबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sun, 15 Feb 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in volleyball
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
सुल्तानपुर। शहर से सटे भुलकी खेल मैदान में रविवार को शहीद मोहम्मद जावेद की याद में डे-नाइट राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के अध्यक्ष मुशीद अहमद, आयोजन सचिव साजिद फौजी और मो. गौरी की देखरेख में प्रतियोगिता शुरू हुई।
विज्ञापन


श्रीनगर में 29 अक्टूबर 2001 को आतंकवादियों के साथ हुए मुकाबले में शहीद मो. जावेद की याद में प्रत्येक वर्ष होने वाली प्रतियोगिता का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने किया। प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच भुलकी ए और राना क्लब के बीच खेला गया। तीन सेट के मैच ने राना क्लब ने 2-1 से मैच में जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


देर शाम तक चले मुकाबले में राना क्लब, डीवीए (डिस्टि्रक वॉलीबॉल एसोसिएशन) सुल्तानपुर, बीनापारा, जौनपुर, भुलकी बी , मंजीर पट्टी, बाराबंकी ने अपने पूल का मैच खेलते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। फाइनल मुकाबला रात को खेला जाएगा। प्रतियोगिता का संचालन मुनेंद्र मिश्र, फैजान और मोइनुद्दीन ने किया। निर्णायक सर्वेश सिंह, कमलेश, सोनू सिंह, दिनेश तिवारी रहे। इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधाकर सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष चंदन नारायन सिंह, धर्मेंद्र सिंह बबलू, शिव नारायण सिंह, राम शिरोमणि वर्मा, सलाउद्दीन मौजूद रहे। आयोजक मंडल अध्यक्ष ने बताया कि देर रात प्रतियोगिता का समापन राज्य सभा सदस्य संजय सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed