{"_id":"69ab159afff8594053019338","slug":"players-displayed-their-strength-in-the-annual-sports-festival-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-151543-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Fri, 06 Mar 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में आयोजित क्रीड़ा महोत्सव में 13 खेल विधाओं में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वॉलीबॉल में अखंड प्रताप सिंह की टीम विजेता बनी। कबड्डी में कप्तान रुद्र पांडेय की टीम ने बाजी मारी। बॉक्सिंग में देव धुरिया और दीपक वर्मा का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कुश्ती प्रतियोगिता में अखिलेश यादव और मो. ईशान विजेता बने। प्रिंस बरनवाल और उनकी टीम ने रस्साकसी में बेहतर प्रदर्शन किया।
चेस में अरविंद व कुर्सी दौड़ में योगेश कुमार विजेता बने। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह व जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक अखिलेश पांडेय ने प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक व नैतिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलकूद से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है, जो जीवन में सफलता की आधारशिला है। कार्यक्रम का संचालन लालमणि दुबे व डॉ. पंकज ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर अमेठी के भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, इसौली विधायक मो. ताहिर खान, पंकज दुबे, डॉ. दिनकर राजभर, डॉ. शक्ति सिंह, डॉ. डीएस मिश्रा, मनीषा पांडेय, पंकज कुमार कनौजिया आदि मौजूद रहे।