{"_id":"62c4957b0690cc58196ac903","slug":"planting-sultanpur-news-lko6383071150","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में 31 लाख पौधे रोपित कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में 31 लाख पौधे रोपित कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
विज्ञापन
वन महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। वृहद पौधरोपण अभियान के तहत मंगलवार को जिले में निर्धारित लक्ष्य 43 लाख के सापेक्ष 12 घंटे में करीब 30.96 लाख पौधे रोपित किए जाने का दावा किया गया है। शहर से लेकर गांव तक चले अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया। वन विभाग ने 12.49 व अन्य विभागों की ओर से 18.53 लाख पौधे लगाए गए हैं।पुलिस प्रशिक्षण केंद्र अमहट में सांसद मेनका गांधी, एडीजी पीटीएस, मंडलायुक्त अयोध्या, डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
शहर से सटे अमहट क्षेत्र में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद मेनका गांधी ने पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुंदर बना सकते हैं। उनके अलावा एडीजी पीटीएस, मंडलायुक्त नवदीप रिनवा, डीएम रवीश गुप्ता, एसपी सोमेन बर्मा, सीडीओ अतुल वत्स, डीएफओ आनंदेश्वर प्रसाद ने भी पौधरोपण किया। डीएफओ ने बताया कि जिले में 43,47,494 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें मंगलवार को एक दिन में सुबह छह से शाम छह के बीच में 30,96,194 पौधे रोपित किए गए हैं। वन विभाग की ओर से 12,42,900 व अन्य विभागों ने 18,53,294 पौधे रोपित किए गए।
छह व सात जुलाई को जनपद में अलग-अलग स्थानों पर दो दिनों में 6,34,080 पौधे रोपित किए जाएंगे। 15 अगस्त को अमृत वन महोत्सव के तहत एक दिन में 6,17,220 पौधे लगाए जाएंगे।