{"_id":"595d16364f1c1b1d398b4627","slug":"plantation-drive-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन-पूजन के साथ पौधरोपण अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन-पूजन के साथ पौधरोपण अभियान शुरू
Amarujala Bureau
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
पौधों के संरक्षण का संकल्प
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर जिले में पौधरोपण कार्यक्रम बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हवन-पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बुधवार सुबह डीएम योगेश कुमार व सीडीओ अपूर्वा दुबे ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
पौधरोपण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने मौजूद कर्मचारियों अधिकारियों को पर्यावरण सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई। शासन की ओर से जिले के सिंचाई विभाग, विद्यालय, नगर पालिका के साथ ही अन्य सरकारी कार्यालय परिसर व ग्राम पंचायतों में 2.9 लाख तो वन विभाग को 15.73 लाख पौध रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पौधरोपण का कार्यक्रम 31 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने डीआईओएस कार्यालय परिसर में पौधरोपण करने के साथ ही विद्यालय की शिक्षिकाओं व छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षित रखने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर एडीएम ईश्वरचंद्र, एसडीएम मोतीलाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन