फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Plant plants with your heart : Maneka

मन से लगाएं पौधे, फोटो सेशन ठीक नहीं : मेनका

Thu, 20 Jul 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 20 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Plant plants with your heart : Maneka
सुल्तानपुर। केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक अधिक से अधिक पौधरोपण किए जाने पर जोर दिया जा रहा है किंतु इस होड़ में बहुतेरे लोग केवल तस्वीरें खिंचवाने तक ही सीमित हैं। ऐसे में एक पौधरोपण कार्यक्रम में सांसद मेनका गांधी ने भाजपाइयाें को आईना दिखाया। कहा कि मन से पौधरोपण करें, यह फोटो सेशन ठीक नहीं है। उन्होंने आठ-आठ इंच के पौधे देखकर कहा कि इन्हें पहले गमलों में लगाइये, फिर बड़े होने पर यहां लाएं।
विज्ञापन



पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने बृहस्पतिवार को शहर के पास स्थित सौरमऊ गोशाला में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान यह नसीहत दी। इसके बाद बड़े पौधे मंगवाए गए तब पौधरोपण हुआ। सांसद ने कहा कि पौधरोपण का काम सिर्फ सरकार पर थोप देना उचित नहीं है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को गंभीर होना पड़ेगा। इसी की वजह से वायुमंडल में हो रहे परिवर्तन का दंश लोग झेल रहे हैं।
विज्ञापन



उन्होंने भारत विकास परिषद की ओर से कान्हा गोशाला में पौधरोपण किया। उन्होंने गोवंशों को चारा व गुड़ खिलाया। इससे पहले असरोगा टोल प्लाजा पर सांसद का स्वागत हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, सुमन सिंह, शशीकांत पांडेय, विजय सिंह रघुवंशी, डीपी गुप्ता, प्रीति प्रकाश व आकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed