फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pistol used in murder of retired roadways worker recovered

Sultanpur News: रिटायर्ड रोडवेज कर्मी की हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद

Sat, 07 Dec 2024 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 07 Dec 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pistol used in murder of retired roadways worker recovered
पुलिस की अ​भिरक्षा में हत्या आरोपी अंकित
सुल्तानपुर। रिटायर्ड रोडवेज कर्मी की हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध आरोपी अंकित मिश्र को छह घंटे के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर शुक्रवार को विवेचक ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है। पुलिस ने पिस्टल के साथ आरोपी को सीजेएम नवनीत सिंह की कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। बीते 25 नवबंर को आरोपी ने पुलिस की घेराबंदी तोड़कर कोर्ट में समर्पण कर जेल चला गया था।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाने के नरायनपुर गांव निवासी रिटायर्ड रोडवेज कर्मी सुरेंद्र प्रताप पांडेय की 17 नवंबर को सुदनापुर बाजार के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र अभिषेक पांडेय ने गांव के ही कैलाशनाथ मिश्र, अंकित मिश्र, बद्री प्रसाद मिश्र, आदित्य मिश्र उर्फ मनू और तीन-चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अभिषेक पांडेय का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में उनके पिता की आरोपियोे ने गोली मारकर हत्या की है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी कैलाशनाथ मिश्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि नामजद चौथा आरोपी अंकित मिश्र पुलिस की पकड़ से दूर था। बीते 25 नवंबर को आरोपी अंकित मिश्र ने पुलिस की घेराबंदी तोड़कर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया था जहां उसे सात दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। विवेचना कर रहे एसओ अखिलेश सिंह ने सीजेएम नवनीत सिंह की कोर्ट में अर्जी देकर आरोपी की अंकित मिश्र की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद करने के लिए तीन दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचक की अर्जी पर कोर्ट ने आरोपी अंकित मिश्र को छह घंटे के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का आदेश दिया था। शुक्रवार को पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर सुदनापुर बाजार के पास स्थित घटनास्थल पर पहुंची। एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित सरपत के झुरमुट से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल आरोपी की निशानदेही पर बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed