फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pipeline broken, no water supply

ओवरब्रिज निर्माण में पाइपलाइन टूटी, सप्लाई ठप

Fri, 21 Oct 2016 10:41 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 21 Oct 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Pipeline broken, no water supply
स्कूली बच्चों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

फ्लाईओवर 33 बी के पिलर निर्माण को लेकर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे द्वारा कुड़वार नाका क्रॉसिंग पर पिलर के लिए शुक्रवार को खोदे गए गड्ढे से नगर पालिका की करौंदिया, निरालानगर, पुलिस लाइंस समेत अन्य मोहल्ले को जाने वाली मेन वाटर सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। निर्माण स्थल पर पानी भरने लगा है। पाइप के क्षतिग्रस्त होने से संबंधित इलाकों में पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर पालिका के अधिकारियों को दी। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुशीर अहमद ने बताया कि उन्हेें पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी नहीं दी गई। 
विज्ञापन

 ओवरब्रिज निर्माण से सबसे अधिक दिक्कत नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों को हो रही है। रास्ते के अभाव में करौंदिया, विवेकनगर, निरालानगर समेत कई अन्य मोहल्ले तक स्कूली वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। छोटे-छोटे करीब चार हजार स्कूली बच्चे आधा से एक किलोमीटर पैदल चलकर क्रॉसिंग पार कर रहे हैं। क्रॉसिंग पार खड़े स्कूली वाहन से वे स्कूल जा रहे हैं। वापसी में भी यही प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ऐसे में तमाम अभिभावकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें खुद अपने बच्चों को क्रॉसिंग पार तक पहुंचाना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से कुड़वार नाका क्रॉसिंग से आवागमन करने वाले करौंदिया, पुलिस लाइंस, शिवपुरी, चुनहा, विवेकनगर, निरालानगर, आदर्शनगर, रेलवे कॉलोनी, एजूकेशन कॉलोनी समेत अन्य स्थानों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  रेलवे की ओर से निर्धारित किए गए पल्टू का पुरवा वाया लखनऊ नाका क्रॉसिंग मार्ग पर आवागमन का अधिक दबाव होने से स्कूली वाहनों ने वहां से बच्चों को लाने से मना कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed