फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pickup overtaking laborers from Maharashtra, three injured

महाराष्ट्र से मजदूरों को लेकर जिले में पहुंची पिकअप पलटी, तीन घायल

Sun, 10 May 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Pickup overtaking laborers from Maharashtra, three injured
सुल्तानपुर। महाराष्ट्र के भिवंडी से चोरी-छिपे मजदूरों को लेकर सुल्तानपुर पहुंची एक पिकअप शनिवार देर शाम अनियंत्रित होकर रवनिया पश्चिम के पास पलट गई। दुर्घटना में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूरों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जिले में पहुंचे मजदूरों को क्वारंटीन कराया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र भिवंडी से एक पिकअप पर 21 मजदूर सवार होकर शनिवार की देर शाम सुल्तानपुर आ रहे थे। पिकअप कुड़वार थाना क्षेत्र के रवनिया पश्चिम गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

पिकअप पर सवार रफीउल्ला, शमशाद व पप्पू निवासी दुल्लापुर थाना कुड़वार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पिकअप पर सवार 18 लोग पुलिस को देखकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाग रहे लोगों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया और सभी को शहर से सटे फरीदीपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर पहुंचा दिया। एसओ कुड़वार अरविंद पांडेय ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक बबलू जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने शमसुद्दीन निवासी गोसाईगंज, सहमत अली निवासी इमामपुर, मो. रईस निवासी महराजगंज, शमशाद व रफीउल्ला निवासी दुल्लापुर समेत 21 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed