फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Pharmacists complain, doctors are not cooperating

Sultanpur News: फार्मासिस्टों की शिकायत, डॉक्टर नहीं कर रहे सहयोग

Thu, 27 Apr 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 27 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists complain, doctors are not cooperating
सुल्तानपुर। जन औषधि परियोजना के यूपी प्रबंधक ने बृहस्पतिवार को जन औषधि केंद्रों की सघन जांच की। इस दौरान दवा विक्रेताओं व फार्मासिस्टों ने उनसे डॉक्टरों के सहयोग न करने की शिकायत की। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों का जल्द ही निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन




जन औषधि परियोजना के यूपी प्रबंधक गौतम कपूर ने बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी नितिन सिंह के साथ त्रिवेणीगंज में खुले जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवाओं की उपलब्धता के बारे में जांच की। इसके बाद वे धम्मौर पहुंचे और वहां भी जांच की। दोपहर में वह जिला महिला अस्पताल और जिला पुरुष अस्पताल के जन औषधि केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन



जांच के दौरान दवाओं के स्टाक के बारे में उन्होंने जानकारी ली। इस दौरान जन औषधि केंद्र के संचालकों ने उनसे शिकायत करते हुए कहा कि जिला अस्पताल के चिकित्सक जन औषधि केंद्र से दवाएं लिखने में रूचि नहीं ले रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि आपकी शिकायतों को उच्च स्तर तक पहुंचाएंगे। जल्द ही उनकी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed