{"_id":"68bb3b77591996c8c6085dd0","slug":"petrol-is-being-sold-indiscriminately-without-helmet-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-140262-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: धड़ल्ले से मिल रहा बिना हेलमेट के पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: धड़ल्ले से मिल रहा बिना हेलमेट के पेट्रोल
Sat, 06 Sep 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर नगर पंचायत के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल भराने पहुंचे दो पहिया वाह
दोस्तपुर। शासन ने सभी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं देने का निर्देश जारी किया है। नए नियम की व्यवस्था को लागू करने के लिए पूर्ति व परिवहन महकमे के अधिकारियों को जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। इसके बाद भी पेट्रोल पंपों पर धड़ल्ले से बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया जा रहा है।
दोस्तपुर नगर पंचायत व आसपास के इलाकों में स्थित पेट्रोल पंप पर लोग बिना हेलमेट के आसानी से अपने दो पहिया वाहनों में पेट्रोल भरवाते दिख रहे हैं। दोस्तपुर से सटे बढ़ौली, बभनैया पूरब, समसपुर, छावनी, सिकिया, शाहपुर, कादीपुर के लक्ष्मणपुर, अंदारायपुर, अखंडनगर के राहुल नगर स्थित पेट्रोल पंप पर बेरोक-टोक लोग दो पहिया वाहनों में पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं।
शुक्रवार को दोस्तपुर नगर पंचायत के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप पर कुछ बाइक सवार बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवाने पहुंचे। एक बाइक पर सवार पलिया निवासी राम कुमार ने बताया कि उन्होंने 150 रुपये का पेट्रोल लिया। कोई समस्या नहीं हुई। हेलमेट की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पंप कर्मी ने बताया कि बाइक सवार विवाद करते हैं। किसी से कुछ कहना ठीक नहीं है। मालिक ने किसी से भी झगड़ा करने के लिए मना किया है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर अभी तक कोई अधिकारी भी नहीं आया है। पीटीओ शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि उनकी ड्यूटी दो दिनों के लिए लखनऊ लगा दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि सोमवार से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।