{"_id":"68b9edda8dca1758240cfbaf","slug":"pet-staff-and-room-inspectors-will-have-biometric-attendance-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-140166-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी : स्टाफ व कक्ष निरीक्षकों की होगी बायोमीट्रिक हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी : स्टाफ व कक्ष निरीक्षकों की होगी बायोमीट्रिक हाजिरी
Fri, 05 Sep 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में पहली बार केंद्र के स्टाफ और कक्ष निरीक्षकों की बायोमीट्रिक हाजिरी होगी। अभ्यर्थियों को भी बायोमीट्रिक हाजिरी के दौर से गुजरना होगा। छह व सात सितंबर को होने वाली परीक्षा में 19,584 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
परीक्षा को कराने में आयोग की ओर से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए व्यवस्था दुरुस्त करनी शुरू कर दी है। जिले में बनाए गए 11 परीक्षा केंद्रों पर स्टाफ व कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। 11 सेक्टर, 11 स्टैटिक व तीन जोनल मजिस्ट्रेटों को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। अधिकारियों के अलावा 150 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी मोबाइल, घड़ी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे।
आवंटित 19,584 अभ्यर्थियों में प्रत्येक पाली 4,806 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली में सुबह 10 से 12 व दूसरी पाली में अपराह्न तीन से पांच बजे तक परीक्षा होगी। सेक्टर, स्टैटिक व जोनल मजिस्ट्रेटों ने अपने केंद्रों का निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
केंद्रों पर कैमरे लगाने कार्य जारी
परीक्षा से 30 मिनट पहले मुख्य द्वार को बंद कर दिया जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी अनिवार्य किया गया है। केंद्रों पर कैमरे लगाने का काम चल रहा है, जहां कैमरे नहीं हैं, वहां कैमरा लगवाकर उसकी टेस्टिंग की जा रही है। केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा समय से दो घंटे पहले शुरू होगी।
अभ्यर्थियों की होगी दो लेयर चेकिंग
अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की दो लेयर चेकिंग होगी। केंद्र व आयोग की टीम अलग-अलग चेकिंग करेगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को कक्ष में प्रवेश मिलेगा। सीसीटीवी से भी परीक्षा की निगरानी होती रहेगी।