{"_id":"68ab6d0c55cdf90f48096deb","slug":"performance-assessment-of-patients-with-fever-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-139458-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बुखार के मरीजों की करवाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बुखार के मरीजों की करवाई जांच
Mon, 25 Aug 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धम्मौर में इलाज कराते मरीज।
सुल्तानपुर। बारिश के बाद धूप और नमी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। मरीजों को बुखार के साथ सर्दी, खांसी की भी शिकायत है। रविवार को जिले के 47 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने ऐसे मरीजों की जांच कर दवाएं दी।
केस-एक
स्थान-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छीतेपट्टी
समय- दोपहर 1:15 बजे
मरीजों के खून की हुई जांच
दोस्तपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छीतेपट्टी में आयुष चिकित्सक देव नारायण निषाद मरीजों का इलाज करते मिले। मेले में 44 मरीजों का इलाज किया गया था। 14 मरीजों के खून की जांच कराई गई थी। चिकित्सक ने बताया कि अधिकांश मरीज बुखार से पीड़ित हैं। इमलीगांव की मिथिलेश कुमारी खुशबू, मीनाक्षी, खालिसपुर दुर्गा निवासी निशा, इसरार, सनम बुखार से पीड़ित थीं। इसमें सात लोगों में टाइफाइड पाया गया। चिकित्सक ने इन्हें नियमित दवा का सेवन करते हुए आराम करने की सलाह दी। खान-पान में परहेज करने को कहा।
केस-दो
स्थान-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धम्मौर
समय- दोपहर 1: 30 बजे
शरीर में दर्द के साथ आ रहा बुखार
धम्मौर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार मरीजों का इलाज कर रहे थे। जुकाम-बुखार के अलावा खांसी के मरीज अधिक आए। इलाज कराने आईं विजय कुमारी ने चिकित्सक को बताया कि दो दिनों से जुखाम-बुखार है। बाहर से दवा ली थी आराम नहीं मिला। मेले में पहुंचे मरीज कुंदन तथा अनुज ने बताया कि दो-तीन दिनों से शरीर में दर्द के साथ बुखार आ रहा है। चिकित्सक ने जांच कर दवा दी।
विज्ञापन
..
केस-तीन
स्थान-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज
समय- दोपहर 2:00 बजे
चार माह बाद आए डॉक्टर तो लगी मरीजों की कतार
भदैंया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज पर चार महीने बाद चिकित्सक की नियुक्ति होने पर मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई। पूर्व में तैनात चिकित्सक का स्थानांतरण होने से यहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की कुर्सी खाली थी। रविवार को नवनियुक्त चिकित्साधिकारी डॉ. मंजर की देखरेख में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। स्वास्थ्य मेला में कुल 80 मरीजों का उपचार हुआ। मेले में आए मरीजों में अधिकतर सामान्य बीमारी जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम, उल्टी, दस्त, बुखार आदि से पीड़ित थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसौना में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रामकुमार की मौजूदगी में स्वास्थ्य मेला लगा। इस मेले में 30 मरीजों की जांच के बाद दवाई उपलब्ध कराई गई। संवाद