फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Per day 50 trains is passing through dangerous bridge

खतरनाक पुल से रोजाना गुजर रहीं 50 ट्रेनें

Sun, 31 Jul 2016 11:50 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 31 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Per day 50 trains is passing through dangerous bridge
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic
लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर से बहने वाले लोदी नाला पर बने जर्जर रेलवे पुल से रोजाना 50 ट्रेनें गुजर रही हैं। पुल पर लगे लोहे के सभी स्लीपर जंक से खराब हो चुके हैं। स्टेशन मास्टर की रिपोर्ट के बावजूद रेल महकमा इसे लेकर संजीदा नहीं है। रेल प्रशासन 11 दिनों से ट्रेनों को कॉशन पर संचालित कर रहा है।
विज्ञापन


लखनऊ-वाराणसी रेल ट्रैक पर गौरीगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर बहने वाले लोदी नाला पर अरसा पूर्व लोहे का पुल बनाया गया था। समय के साथ इस पुल में लगे लोहे के स्लीपर खराब होने से यह पुल जर्जर हो चुका है। सभी स्लीपर जंक की चपेट में आकर खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों गैंगमैन के निरीक्षण में मामला उजागर होने के बाद रेल प्रशासन ने इसकी जानकारी डीआरएम कार्यालय के साथ रेल संचालन विभाग को दी थी। बावजूद इसके रेल महकमे ने अब तक पुल को ठीक कराने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाने के लिए पत्र व्यवहार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की बेफिक्री का यह आलम तब है जब प्रतिदिन पंजाब मेल, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, नीलांचल व पद्मावत एक्सप्रेस सहित 20 जोड़ा एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों के साथ करीब 10 मालवाहक ट्रेनें इस जर्जर पुल से होकर गुजर रही हैं। महकमे के बड़े अधिकारी इसे लेकर बेफिक्र हैं।

 

वहीं स्थानीय रेल प्रशासन सावधानी बरतते हुए बीते 20 जुलाई से ट्रेनों को कॉशन पर संचालित करवा रहा है। नाम नहीं छापने के अनुरोध के साथ स्थानीय रेल प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि पुल की स्थिति इस कदर खराब है कि कभी भी यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed