Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   People up to 45 years of age will be able to become BJP Mandal President

Sultanpur News: 45 वर्ष तक के लोग बन सकेंगे भाजपा मंडल अध्यक्ष

Mon, 02 Dec 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 02 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
People up to 45 years of age will be able to become BJP Mandal President
पार्टी कार्यालय में कार्यशाला को संबो​धित करते हुए एमएलसी मानवेेंद्र सिंह।
सुल्तानपुर। भाजपा के सांगठनिक चुनाव में 45 वर्ष तक के लोग ही मंडल अध्यक्ष बन सकेंगे। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव कराया जाएगा। इसके बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा।
विज्ञापन

रविवार को पयागीपुर के पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने चुनाव में श्रेष्ठ एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का मंडल अध्यक्ष पद पर चुनाव करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बनाना है।
विज्ञापन

पार्टी ने मंडल अध्यक्ष के लिए आयु सीमा 45 वर्ष रखी है। मंडल अध्यक्ष मिलकर पार्टी जिलाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया में आम सहमति पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने बताया कि जिले में 2.50 लाख प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, करूणा शंकर द्विवेदी, जगजीत सिंह छंगू, विधायक सीताराम वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य घनश्याम चौहान, विजय त्रिपाठी, पूजा कसौधन, बबिता तिवारी, चंदन नारायन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed