{"_id":"60ba58c28ebc3e00b20ef791","slug":"people-rushed-in-market-before-weekened-lockdown-sultanpur-news-lko580979650","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की बंदी से पहले बाजार में उमड़े खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन की बंदी से पहले बाजार में उमड़े खरीदार
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शनिवार व रविवार को बाजार और संस्थान बंद रहेंगे। शुक्रवार की शाम सात बजे से लागू साप्ताहिक कर्फ्यू सोमवार की सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। दो दिन की बंदी को देखते हुए शुक्रवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ रही।
कोरोना संक्रमण में कमी आने पर शासन ने जिले में पांच दिन बाजार व दुुकानों के संचालन की छूट दी है। शासनादेश के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता आदेश के मुताबिक शुक्रवार की शाम सात बजे से ही साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी हो जाएगा।
कोरोना कर्फ्यू सोमवार की सुबह सात बजे तक लागू रहेगा। हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाओं केे कार्यालय पचास फीसदी कर्मचारियों के साथ संचालित होते रहेंगे। इसके साथ रोडवेज, रेलवे व अन्य जरूरी सेवाएं बहाल रहेंगी। हालांकि इन सेवाओं में कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन जरूरी किया गया है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि दो दिनों की बंदी के दौरान स्वच्छता व सैनिटाइजेशन कार्य कराया जाएगा। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में कार्य कराया जाएगा। निजी व सरकारी निर्माण कार्य कोरोना गाइडलाइन के तहत जारी रह सकेंगे।
दो दिनों की साप्ताहिक बंदी को देखते हुए शुक्रवार को बाजार में भीड़ रही। भीड़ से सुबह से शाम तक कई बार जाम की स्थिति शहर में बनी रही। बाजारों में खरीदारी व बिक्री शाम तक जारी रही। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन को भी लेकर लोग बेपरवाह रहे। शाम होते ही पुलिस ने दुकानों को बंद करा दिया।