फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   people fed-up of summer

उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल

Tue, 06 Jul 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
people fed-up of summer
सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार को दिन भर उमस भरी गर्मी होने से लोग बेहाल रहे। बारिश न होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। धान की रोपाई का कार्य बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

किसानों को निजी नलकूपों के सहारे धान की रोपाई करानी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने व बारिश नहीं होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे से ही तेज धूप होने लगी। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप से बढ़ी भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दिन भर उमस भरी गर्मी होने से आम जनजीवन बेहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। पानी के अभाव में धान की रोपाई का कार्य बाधित हो रहा है। किसानों को धान की रोपाई कराने के लिए निजी नलकूपों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने व बारिश नहीं होने का अनुमान लगाया है।

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 97-58 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 2.9 किमी/घंटे रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed