{"_id":"685856e6847cdfa1310b816a","slug":"people-angry-with-caste-based-reel-jam-highway-for-two-hours-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-135558-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जाति विशेष पर बनी रील से भड़के लोग, दो घंटे तक हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जाति विशेष पर बनी रील से भड़के लोग, दो घंटे तक हाईवे किया जाम
Mon, 23 Jun 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
सूरापुर कस्बे में प्रदर्शन के दौरान लगी वाहनों की कतारेें
सूरापुर (सुल्तानपुर)। इंस्टाग्राम पर पोस्ट रील के वायरल होने से भड़के लोग रविवार को सूरापुर कस्बे में पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि तीन युवक जाति विशेष के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर रील बनाकर वायरल कर रहे हैं। हालांकि अमर उजाला से वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जौनपुर जिले के सरपतहा थाने की पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। जिससे नाराज लोगों ने सूरापुर में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम से हाईवे का आवागमन ठप हो गया। कादीपुर पुलिस के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
जौनपुर जिले के सरपतहा के डीह अशरफाबाद और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में रविवार दोपहर 12 बजे सूरापुर पहुंचे। इसके बाद विपिन तिवारी के नेतृत्व में लोगोें ने लखनऊ-बलिया हाईवे के सूरापुर कस्बे में प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जौनपुर जिले के डीह अशरफाबाद निवासी एक व करौंदीकला के दो युवकों ने मिलकर जाति विशेष के खिलाफ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है।
विज्ञापन
रील में जाति विशेष के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने से लोगों की भावना को ठेस पहुंची है। प्रदर्शनकारियों ने डीह अशरफाबाद निवासी युवक व करौंदीकला के दो युवकों के खिलाफ सरपतहा थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि कोई सुनवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हुए।
कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने जौनपुर के पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। सरपतहा थाने में केस दर्ज होने की पुष्टि की। प्रदर्शन करने वालों में वैभव पांडेय, मदन तिवारी, विनीत मिश्र, कल्लू पांडेय, नीरज पांडेय, प्रिंस पांडेय आदि मौजूद रहे।