{"_id":"5741dff84f1c1b9b1a69094d","slug":"people-against-overbridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवागमन की समस्या को लेकर भड़के करौंदियावासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवागमन की समस्या को लेकर भड़के करौंदियावासी
Amarujala Bureau
Updated Sun, 22 May 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
करौंदियावासी ओवरब्रिज के खिलाफ
- फोटो : अमर उजाला
करौंदिया इलाके में अंडरब्रिज बनवाने की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों ने शंकरपुरम करौंदिया संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पहुंचे सुल्तानपुर विधायक अनूप संडा व पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने मोहल्लेवासियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
रविवार को शंकरपुरम करौंदिया संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने रेलवे फाटक संख्या 75बी बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अंडरब्रिज बनवाने की मांग प्रमुखता से उठाई। स्थानीय स्तर पर आवागमन की समस्या को लेकर आवाज बुलंद की गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे सुल्तानपुर विधायक अनूप संडा ने मोहल्लेवासियों को समस्या के निवारण के संबंध में हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने भी स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
शंकरपुरम करौंदिया संघर्ष समिति के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि जल्द ही इस मामले पर कार्रवाई न हुई तो मोहल्ले के लोग धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्याम बहादुर पांडेय, पवन सोनकर, सुधीर तिवारी, राजकुमार तिवारी, हेमंत श्रीवास्तव, रोहित मिश्र, शिवम तिवारी, डॉ. आरके सिंह, लवकुश तिवारी, बब्बू खान, आजाद, इरफान, अनीस, राहुल मिश्र, ऋषभ सिंह, अजय कुमार ओझा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।