{"_id":"62e6c9164e218162f9306f9a","slug":"pension-sultanpur-news-lko6420785100","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आधार प्रमाणीकरण के फेर में फंसी 90 हजार बुजुर्गों की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आधार प्रमाणीकरण के फेर में फंसी 90 हजार बुजुर्गों की पेंशन
Mon, 01 Aug 2022 05:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 05:08 PM IST
सार
आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी न हो पाने से 90 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी पड़ी है। अभी भी 40 हजार पेंशनरों का प्रमाणीकरण बाकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाज कल्याण विभाग से संचालित वृद्धावस्था पेंशन के करीब 90 हजार लाभार्थियों की पेंशन आधार प्रमाणीकरण (अथेंटिकेशन) के फेर में फंस गई है। चार माह से चलाई जा रही प्रक्रिया में अभी तक करीब 50 हजार लाभार्थी ही आधार प्रमाणीकरण करा सके हैं। इसकी वजह से अभी तक किसी को पेंशन की राशि नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की ओर से बुजुर्गों के लिए संचालित वृद्धावस्था पेंशन को आधार से जोड़ते हुए उसके प्रमाणीकरण का निर्देश शासन ने दिया है। पेंशनरों को प्रमाणीकरण का कार्य स्वयं कराना होगा। समाज कल्याण विभाग ने निर्देश मिलने के बाद अप्रैल माह मेें ही इस संबंध में पत्र जारी करते हुए लाभार्थियों को पेंशन से अपना आधार प्रमाणीकरण कराने को कहा था।
विज्ञापन
विभाग की ओर से ब्लॉकों में भी पत्र भेजा गया था। इसके बाद भी चार माह से चल रहे प्रमाणीकरण के कार्य के बीच अभी तक 90 हजार पेंशनरों के सापेक्ष करीब 50 हजार ने अपना प्रमाणीकरण कराया है। करीब 40 हजार पेंशनरों का आधार प्रमाणीकरण अभी तक नहीं हो सका है। आधार प्रमाणीकरण नहीं होने से सभी पेंशनरों की पेंशन फंस गई है। अभी तक किसी लाभार्थी को पेंशन की राशि नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को पेंशन की राशि चार किस्तों में दी जाती है। वित्तीय वर्ष में पहली किस्त लाभार्थियों के खाते में जुलाई माह तक हर हाल में आ जाती है। इस बार समय सीमा बीतने को है। अभी तक किसी लाभार्थी को पेंशन की राशि नहीं मिल सकी है। समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया गया है। आधार प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले पेंशन के लाभ से वंचित हो जाएंगे।