फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Peace march against DJ noise at Tikonia Park today.

Sultanpur News: डीजे के शोर के खिलाफ तिकोनिया पार्क में शांति मार्च आज

Fri, 02 Oct 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 02 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Peace march against DJ noise at Tikonia Park today.
सुल्तानपुर। महात्मा गांधी की जयंती पर एक फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को तिकोनिया पार्क से ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध ‘शांति मार्च’ निकाला जाएगा। इस मार्च का उद्देश्य तेज आवाज में बजने वाले डीजे और उससे होने वाले कंपन के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। मार्च में युवा, विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक, चिकित्सक, इंजीनियर, शिक्षक, व्यापारी, सामाजिक संगठन और सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहभागिता की अपील की गई है।
विज्ञापन

डीजे का शोर स्वास्थ्य के लिए घातक

अखिल विश्व गायत्री परिवार के संयोजक डॉ. सुधाकर सिंह ने कहा कि डीजे का अत्यधिक शोर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के लिए यह गंभीर खतरा बन सकता है। इससे निजात के लिए सभी को आगे आना होगा।
विज्ञापन


पूजा समिति ने वर्षों से किया डीजे का बहिष्कार

दुर्गा माता पूजा समिति ओम नगर के संयोजक जसवंत सिंह रज्जन ने बताया कि समिति कई वर्षों से डीजे का पूर्ण बहिष्कार कर रही है। पंडाल में कम शोर वाले लाउडस्पीकर बजाए जाते हैं। विसर्जन यात्रा में बैंड-बाजे और ढोल-ताशे का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपन से प्रभावित होता है आसपास का क्षेत्र

घर सुल्तानपुर फाउंडेशन के संयोजक नितिन मिश्र ने कहा कि डीजे का तेज आवाज आसपास के क्षेत्र में कंपन पैदा करती है। इससे लोगों को परेशानी होती है। डीजे के अत्यधिक शोर पर रोक के लिए जनजागरूकता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed