{"_id":"68769ab8643cf1ed0d0f001f","slug":"pcf-district-manager-found-missing-during-inspection-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-137088-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: निरीक्षण के समय गायब मिले पीसीएफ के जिला प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: निरीक्षण के समय गायब मिले पीसीएफ के जिला प्रबंधक
Tue, 15 Jul 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने जिले में उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण किया। कृषि सेवा केंद्र के निरीक्षण में पीसीएफ प्रबंधक के नदारद रहने पर नाराजगी जताई।
अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व एस. सुधाकरन ने जिला कृषि अधिकारी सदानंद और एआर कोऑपरेटिव आंजनेय कुमार के साथ सबसे पहले पीसीएफ गोदाम और कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। जांच के समय जिला प्रबंधक पीसीएफ नदारद रहे।
भंडार नायक से सप्ताह के अंदर प्राप्त यूरिया और डीएपी की समीक्षा की गई। पता चला कि अधिकतम स्टॉक रैक प्वाइंट से सीधे बी-पैक्स को भेजा गया है। मात्र 1860 क्विंटल डीएपी और 1360 क्विंटल यूरिया ही पीसीएफ में उठान किया गया था।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी ने सभी समितियों पर प्राप्त होने वाली उर्वरक को समय से उपलब्ध कराने के लिए एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिए। इसके बाद निजी/थोक विक्रेता विश्वनाथ राइस एंड ऑयल मिल और एशिया ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम का निरीक्षण किया गया।
गोदाम पर 2120 क्विंटल यूरिया और 3480 क्विंटल डीएपी पाई गई। इसके अलावा सुपर एवं पोटाश भी उपलब्ध पाया गया। बी-पैक्स लौहर पश्चिम के निरीक्षण में 926 बोरी यूरिया पाई गई। जेपी फर्टिलाइज़र महेश्वरगंज के निरीक्षण में अभिलेख और उर्वरक का रख-रखाव सही पाया गया।