फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Payagipur intersection will be improved at a cost of Rs 70 lakh

Sultanpur News: 70 लाख की लागत से संवरेगा पयागीपुर चौराहा

Wed, 03 Sep 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 03 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Payagipur intersection will be improved at a cost of Rs 70 lakh
पयागीपुर चौराहा (फाइल फोटो)। - 
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज, लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले पयागीपुर चौराहे के दिन बहुरने वाले हैं। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत शहर के पयागीपुर चौराहे के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव नगर पालिका ने शासन को भेजा है।
विज्ञापन

पयागीपुर चौराहे से रोजाना हजारों की संख्या में यात्री लखनऊ,वाराणसी, अयोध्या, प्रयाराज, प्रतापगढ़, जौनपुर, अमेठी व रायबरेली के लिए आते-जाते हैं। यहां पर कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी संचालित हैं। इस वजह से हमेशा यहां पर चहल-पहल बनी रहती है। नगर पालिका ने पयागीपुर चौराहे का सौंदर्यीकरण करने की योजना बनाई है। योजना के तहत यहां पर बने फ्लाईओवर पर आकर्षक डिजाइन के देवी-देवताओं के चित्र बनाए जाएंगे। फ्लाईओवर के नीचे पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने भी योजना है। इसके साथ ही राजमार्ग पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। इसके अलावा अन्य विकास कार्य करवाए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही कार्य शुरू करवाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed