{"_id":"64f22badf45611e4430a1506","slug":"patients-seen-for-hours-under-torchlight-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-2326-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: घंटों टार्च की रोशनी में देखे गए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: घंटों टार्च की रोशनी में देखे गए मरीज
Fri, 01 Sep 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में आए दिन चिकित्सकों के सामने समस्याएं खड़ी हो जातीं हैं। शुक्रवार को अचानक एमसीबी का बॉक्स फुंक जाने के कारण चार ओपीडी में मरीजों को देखने के लिए डॉक्टर टार्च का सहारा लेते नजर आए। उन्हें पर्चा लिखने में भी दिक्कत हो रही थी।
इन दिनों वायरल आदि के कारण मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भरमार है और सामान्य दिनों से करीब दोगुने मरीज आ रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को भी ओपीडी संख्या नौ से लेकर 12 तक मरीजों की कतार लगी रही। करीब एक बजे अचानक चारों ओपीडी की लाइट चली गई। पता चला कि केवल इन चार वार्डों में ही लाइट गई है तो डॉक्टर परेशान हो गए।
उन्होंने किसी तरह मोबाइल के टार्च की मदद से मरीजों को देखना तो जारी रखा लेकिन उमस से डॉक्टर और मरीज दोनों परेशान रहे। पर्चा बनाने में भी काफी दिक्कतें हो रही थीं। एक घंटे बाद करीब दो बजे कर्मचारियाें ने जब एमसीबी बॉक्स की मरम्मत करके बोर्ड बदला तब जाकर रोशनी बहाल हुई।
विज्ञापन
इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके गोयल ने कहा कि कुछ समय के लिए परेशानी हुई थी लेकिन मरीज लौटे नहीं, सारे मरीज इलाज कराने के बाद ही भेजे गए। बिजली चली जाने से दिक्कत जरूर हुई थी।