फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Patients increased with heat, less beds

Sultanpur News: गर्मी के साथ बढ़े मरीज, कम पड़े बेड

Sun, 21 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 21 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Patients increased with heat, less beds
सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। -संवाद
सुल्तानपुर। चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से लोग डायरिया और सांस संबंधी बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। रविवार को उल्टी-दस्त और सांस के रोगियों से मेडिकल कॉलेज पट गया। वार्डों में बेड कम पड़ने पर आपदा वार्ड को भी खोल दिया गया।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में अब्दुल गनी निवासी दरजीपुर, शोभराज सिंह निवासी पुरुषोत्तमपुर, प्रेमपती निवासी झौव्वारा, महादेव यादव निवासी दौलतपुुर, नइका निवासी बैतीकलां, हीरा सिंह निवासी उतुरी को सांस व बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती किया गया। इसके साथ ही चमेला निवासी हयातनगर, वारिस अली निवासी असरोगा, रहमत निवासी शाहपुर और प्रखर मिश्रा निवासी कटका को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर चिकित्सक ने भर्ती कर वार्ड में शिफ्ट किया है।
विज्ञापन



चिकित्सकों के मुताबिक भीषण गर्मी के चलते शरीर में पानी की मात्रा बेहद कम हो जाती है। इस वजह से लोग डायरिया की चपेट में आ जाते हैं। मौसम में तब्दीली की वजह से लू भी चल रही है। इससे लोग सांस के रोगी बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





डायरिया से बचाव के उपाय
डायरिया से बचाव के लिए दिन भर में चार से पांच लीटर पानी पीने की जरूरत है। बाहर निकलते समय फुल आस्तीन का हल्के रंग का सूती कपड़ा पहनें। तेज धूप व लू से बचें। छतरी व कपड़े से चेहरा और शरीर ढकें। हमेशा ताजा भोजन खाएं। बासी व बाजार में कटे हुए फल आदि खाने से बचें। वहीं खुले में बिक रहे जूस व बर्फ के पानी से भी परहेज करना जरूरी है। कई बार दूषित पानी से बनी बर्फ के प्रयोग से भी बीमारी का अंदेशा बना रहता है। खुले में बिकने वाले चाट व तली-भुनी चीजों से परहेज जरूरी है। तबीयत खराब होने पर चिकित्सक से संपर्क कर उचित सलाह व उपचार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed