फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Patients increased in emergency, fight broke out even for stretchers

Sultanpur News: इमरजेंसी में बढ़े मरीज, स्ट्रेचर के लिए भी मची मारामारी

Mon, 04 Nov 2024 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 04 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Patients increased in emergency, fight broke out even for stretchers
इमजेंसी में स्ट्रेचर पर चल रहा इलाज।
सुल्तानपुर। त्योहारों पर पूड़ी-कचौड़ी और लजीज पकवान खाने से लोगों का मधुमेह-कोलेस्ट्रोल का स्तर गड़बड़ा गया। जिससे पेट में दर्द, अपच और एसिडिटी की परेशानी भी बढ़ गई। स्थिति यह रही कि रविवार को इन रोगियों की संख्या अचानक बढ़ने से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड फुल हो गया, स्ट्रेचर के लिए भी मारामारी मची रही।
विज्ञापन

उधर, दीपावली पर फोड़े गए पटाखों से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया और सांस के रोगियों के लिए परेशानी बढ़ गई। रविवार को जिले की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 166 रहा, जो सांस रोगियों के लिए खतरनाक माना जाता है।
विज्ञापन

रविवार को इमरजेंसी में कुल 885 मरीजों का इलाज हुआ। जिसमें 625 मरीज पेटदर्द, अपच, एसिडिटी, मधुमेह व सांस से संबंधित थे। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में 16 बेड और छह स्ट्रेचर उपलब्ध हैं। इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. दीपक मिश्रा ने बताया कि दीपावली पर तला हुआ भोजन और मिठाई का चलन अधिक है। मरीजों में मधुमेह का स्तर डेढ़ से दो गुना तक बढ़ा मिला है। कई ऐसे मरीज भी रहे, जिन्होंने दवाएं नियमित नहीं लीं। इससे मरीजों की दिक्कत बढ़ गई। यही हाल उच्च रक्तचाप के मरीजों का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार के चलते व्यायाम और सुबह-शाम टहलना भी प्रभावित हुआ। इससे रक्तचाप का स्तर 10-15 फीसदी अधिक मिला। इमरजेंसी में एक ही दिन में ऐसे 10 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। अभी और मरीजों के बढ़ने की आशंका है। इनको दवाएं देने के साथ बचाव के बारे में भी बताया है।
सीएमएस डॉ. एसके गोयल ने बताया कि दिवाली पर पकवान खाने से पेट में अधिक कैलोरी वाला भोजन पहुंचा। इसके चलते पेट का पाचन तंत्र प्रभावित हुआ। पेट में जलन, अपच, खट्टी डकार, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या हो रही है। मिलावटी सामग्री खाने से भी उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीज इमरजेंसी में आ रहे हैं।

दीपावली पर जलाए गए पटाखे से हवा प्रदूषित हुई है। ऐसे में सांस रोगियों के लिए परेशानी बढ़ी है। इमरजेंसी में पर्याप्त व्यवस्था है, फिर भी अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से इलाज में परेशानी हो रही है।
अपनाएं सावधानियां....
-उच्च रक्तचाप-मधुमेह के मरीज दवाएं बंद न करें।
-पकवान-मिठाई से पेट न भरें, स्वाद के लिए खाएं।
-बाहर नहीं जा पा रहे तो घर में ही व्यायाम करें।
-हल्का भोजन करें, फल और सलाद अधिक खाएं।
-पेट में दर्द-अपच और एसिडिटी के बढ़े मरीज
-सर्द के मौसम में अस्थमा मरीज धूल, मिट्टी व धुआं से बचें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed